बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना पर यूं तो कई हसीनाएं अपनी जान छिड़का करती थीं और देश भर की लड़कियां उन्हें अपना बनाने का ख्वाब पालती थीं लेकिन राजेश खन्ना की शादी हुई डिम्पल कपाड़िया से 1973 में।
1973 का साल डिम्पल कपाड़िया के लिए काफी बड़ा और हैरत भरा रहा। उस समय वह मात्र 16 वर्ष की थीं और उन्होंने देश के पहले सुपरस्टार के साथ सात फेरे ले लिए। उनकी पहली फिल्म बॉबी भी उसी साल उनकी शादी के 6 महीने बाद रिलीज़ हुई।
इसे भी पढ़ें: सामने आया कृति सनोन की जिंदगी का बड़ा सच, प्रभास को कर रही हैं डेट जल्द होगी शादी
इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अगले ही साल 17 वर्ष की उम्र में डिम्पल कपाड़िया माँ बन गईं। 1974 में ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ जो बाद में अक्षय कुमार की जीवन संगिनी बनी। माँ का दायित्व निभाने के लिए डिम्पल कपाड़िया ने उसी साल एक्टिंग से ब्रेक ले लिया।
जिसके बाद 1977 में राजेश खन्ना और डिम्पल एक और बार माता-पिता बने। इस वर्ष उनके जीवन में उनकी दूसरी बेटी रिंकी खन्ना आई। लेकिन 1982 आते-आते डिम्पल और राजेश के वैवाहिक जीवन में खटास आनी शुरू हो गई।
नतीजन उसी वर्ष ये दोनों अलग-अलग हो गए और तब जाकर डिम्पल कपाड़िया ने यह निर्णय लिया कि उन्हें फिल्मों में फिर से काम करना चाहिए। 2 वर्ष बाद 1984 में उनकी अगली फिल्म जख्मी शेर रिलीज हुई और वहां से डिम्पल कपाड़िया का एक्टिंग करियर चल पड़ा।
अगले दशक तक उन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में दी और उनका नाम माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी इत्यादि सरीखी अभिनेत्रियों के संग शुमार किया जाने लगा। डिम्पल कपाड़िया हालांकि आज भी सक्रिय हैं। कुछ समय पहले ही वह दुनिया के सबसे मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टिनेट में दिखी थीं।
