बीते सोमवार के दिन अनुपमा सीरियल में आपने देखा कि अनुज और अनुपमा दोनों अहमदाबाद आने के बावजूद भी एक दूसरे से मिल नहीं पाए।
बरखा की चालाकी के चलते अनुज और अनुपमा एक दूसरे के इतने करीब आने के बाद भी एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देख पाए। जिसके चलते बरखा अपने प्लान में पूरी तरह कामयाब हो गई। लेकिन अब कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है।

ऐसा लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में अनुपमा की बेटी पाखी अब अनुज और अनुपमा की एक दूसरे से बात करवाएगी। दरअसल पाखी अनुपमा को फोन करके कहती है कि वह मुंबई आई है।

इसके साथ ही वह एक हैरान कर देने वाली बात कहती है कि अनुज उसके सामने ही खड़ा है। पाखी अनुपमा से कहती है कि पाखी का फोन स्पीकर पर है वह जो कुछ भी अनुज से कहना चाहती है कह सकती है।

इसलिए ऐसी उम्मीद है कि अब अनुज और अनुपमा के फिर से पैचअप होने की वजह पाखी बनने वाली है। लेकिन मुंबई में माया अनुज और अनुपमा को एक होने से रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने से पीछे नहीं हटेगी।
इससे पहले हमने देखा कि कैसे माया बरखा के ऊपर अनुज और अनुपमा को दूर रखने के लिए दबाव बना रही थी। वही अब इसका उल्टा होगा और इस बार बरखा अनुज और अनुपमा को एक दूसरे से दूर रखने के लिए माया के ऊपर प्रेशर बनाएगी।
हालांकि इस सीरियल को लगातार देखने वाले लोग ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि अनुज और अनुपमा का मिलन इतने जल्दी नहीं होगा। क्योंकि अनुपमा के साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए अनुज अपने आप को दोषी मानता है।
इसलिए वह अनुपमा के चेहरे के सामने आने से कतरा रहा है। जब तक अनुज इस गलतफहमी में है और जब तक उसकी यह गलतफहमी मिट नहीं जाती तब तक अनुज और अनुपमा का एक दूसरे के सामने आना सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने जैसा है।
