स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में रोजाना नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अनुपमा सीरियल में आने वाले समय में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। दरअसल इस समय सीरियल में शाह परिवार के अंदर डिंपल और समर की शादी की तैयारियां चल रही है।

लेकिन शादी से पहले ही ऐसा कुछ हो गया कि दोनों की शादी अब टूटने की कगार पर आ गई है। शादी होगी या नहीं इस पर भी अब सस्पेंस बना हुआ है।

दरअसल डिंपल ने शादी करने से पहले एक शर्त रख दी है कि शादी में अनुज को आना होगा। वही वनराज और समर नहीं चाहते हैं कि अनुज समर और डिंपल की शादी में आए। इसलिए समर और डिंपल के बीच काफी जगह कहासुनी हो जाती है।

वनराज कहता है कि अनुज ने अनुपमा को काफी ज्यादा तकलीफ है दी है इसलिए उसको शादी में बिल्कुल भी नहीं बुलाना चाहिए। यही बात अनुपमा को पता चल जाती है और वह सीधे शाह हाउस पहुंच जाती है।
वनराज के घर पहुंचने के बाद अनुपमा वनराज और बा को काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाने लगती है। अनुपमा कहती है कि उसने कभी नहीं कहा कि अनुज ने उसे तकलीफ दिए। उसे अगर किसी ने तकलीफ दी है
तो वह है वनराज और बा। अनुपमा कहती है कि अगर डिंपल जाती है कि अनुज उसकी शादी में आए तो अनुज को बुलाना चाहिए। अनुपमा की ऐसी बातें सुनकर वनराज और बा काफी ज्यादा हैरान और परेशान हो जाते हैं क्योंकि उनके मंसूबे नाकाम होते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ अचानक वनराज को अनुज फोन करता है। वनराज को फोन करके अनुज कहता है कि वह अब अनुपमा के पास वापस आना चाहता है। दरअसल अनुज को पाखी ने अनुपमा के बारे में काफी अच्छी अच्छी बातें कही।
इसके बाद अनुपमा की तस्वीरें देखते हुए अनुज काफी दुखी हो जाता है। इसलिए वह वनराज को फोन करके कहता है कि वह अनुपमा के पास वापस आने वाला है। अनुज की बात सुनकर वनराज काफी ज्यादा डर जाता है क्योंकि अब उसके हाथ से परिस्थिति निकलने वाली है।
