टाटा आईपीएल का 42वां मैच और आईपीएल के इतिहास का 1000वां मैच इस समय वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में RR के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने जोफ्रा आर्चर की एक गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया है।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। आज के मैच में MI ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। RR की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए। उनकी दूसरी ही गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कमाल का छक्का जड़ा।
यह गेंद सीधा स्टेडियम से बाहर पहुँच गई और अम्पायर्स को नई गेंद मंगवानी पड़ गई। यह एक नो बॉल भी थी। इस छक्के की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कमेंटेटर्स तक स्तब्ध रह गए थे। बता दें कि फ़िलहाल RR के 2 विकेट गिर चुके हैं।
Signing Petition for Yashasvi Jaiswal in the Indian T20I team 📝#IPL2023 #YashasviJaiswal #MIvsRR pic.twitter.com/i4I1AFo4HR
— OneCricket (@OneCricketApp) April 30, 2023
जोस बटलर 19 गेंद में 18 रन बनाकर पीयूष चावला को अपना विकेट दे बैठे और संजू सैमसन 14 रन पर चलते बने। दूसरी ओर फ़िलहाल यशस्वी जायसवाल (28 गेंद 43 रन) और देवदत्त पडिक्कल (1 गेंद 1 रन) बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान का स्कोर इस वक़्त 10 ओवर में 97 रन है।
देखना होगा कि आज RR कितने रन का लक्ष्य MI के सामने रख पाती है। आज का मत्कग जीतना MI के लिए थोड़ा ज्यादा जरुरी है क्योंकि एक तो वे पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे चल रही है और आज मुंबई इंडियंस एवं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन भी है।
