स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा दोनों को फिर से एक दूसरे के करीब लाने की जिम्मेदारी अब पाखी ने ले ली है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि पाखी अनुज को मनाने के लिए शाह हाउस से मुंबई चली जाती है

और वहां पर अनुज को काफी समझाती है। अनुज को समझाने के बाद अनुज के ध्यान में आ जाता है कि उसने बड़ी गलती कर दी।

इसलिए अब वह अनुपमा के पास वापस आने के बारे में सोच रहा है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि अनुज और अनुपमा दोनों एक होने वाले हैं।
लेकिन इसका खामियाजा अब पाखी को भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि पाखी का पति और बरखा का भाई अधिक पाखी के ऐसे करने के ऊपर काफी ज्यादा नाराज हुआ है। दरअसल पाखी ने बिना बताए ही अनुज के पास जाना तय किया था। इसलिए अधिक पाखी के ऊपर काफी आग बबूला हो जाएगा। तब बाकी उसे पलट कर जवाब देती है और कहेगी कि वह उसका पति है ना कि मालिक। इसलिए जरूरी नहीं है कि हर बात उसे बताई ही जाए।
अधिक इस बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं है कि उसकी बहन बरखा किसी भी कीमत पर सिर्फ और सिर्फ अनुज अनुपमा की प्रॉपर्टी हथियाना चाहती है। पाखी के अनुज के पास जाकर उसे समझाने के फैसले पर अधिक काफी ज्यादा गुस्से में है। ऐसे में अब इन दोनों का झगड़ा आगे कितनी दूर तक जाएगा यह कह नहीं सकते। क्योंकि इन दोनों के झगड़े में लीला और वनराज दोनों आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अब अनुपमा को ही पहल करनी होगी।
बीते एपिसोड में जिस तरह दिखाया गया कि अनुपमा ने पहल करते हुए समर और डिंपल दोनों की शादी बचाई अब ठीक उसी तरह अनुपमा ही पाखी और अधिक के बीच हुए इस झगड़े को सुलझाने का काम करेगी। लेकिन अभी तक उसे पता नहीं है कि पाखी और अधिक के बीच अनुज और अनुपमा की वजह से ही झगड़ा हुआ है। ऐसे में अगर इन दोनों का रिश्ता टूटने से पहले ही अगर अनुपमा को पता चलता है तो ठीक रहेगा वरना फिर कोई नया मोड़ दिखाई देगा।
