टाटा आईपीएल का यह सीजन हर अगले मैच के साथ रोमांचक होता जा रहा है। इस रोमांच को हाल ही में एक खबर ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है
बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक पुराने दिग्गज को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
🔊 ANNOUNCEMENT 🔊
Indian all-rounder Kedar Jadhav replaces injured David Willey for the remainder of #IPL2023.
Welcome back to #ನಮ್ಮRCB, Kedar Jadhav! 🙌#PlayBold @JadhavKedar pic.twitter.com/RkhI9Tvpi1
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 1, 2023
इस खबर को जानने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि केदार यादव हैं।
जो कभी सीएसके के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी कर इस टीम को कई मैच जितवा चुके हैं।
ख़बरों के मुताबिक आरसीबी ने अपने गेंदबाज डेविड विली के रिप्लेसमेंट के तौर पर केदार को टीम में शामिल किया है। अब इस बल्लेबाज को किस मैच से आरसीबी इस्तेमाल करती है यह देखना दिलचस्प होगा।
केदार यादव अब तक आरसीबी, सीएसके और सनराइज़र्स हैदराबाद जैसी टीमों की तरफ से खेल चुके हैं।
अब एक बार फिर से उनका आरसीबी में आना महज एक संयोग नहीं हो सकता। जरूर विराट कोहली और आरसीबी मैनेजमेन्ट ने इस खिलाड़ी के इर्द गिर्द कोई
योजना बना रखी होगी। केदार यादव के आरसीबी में शामिल होने के बाद फैंस ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
फैंस का एक वर्ग यादव को आरसीबी में पाकर खुश है क्योंकि उनका मानना है इस फैसले से आरसीबी का मध्यक्रम और मजबूत होगा। दूसरी ओर कई फैंस केदार को आरसीबी में शामिल किए जाने को एक गलती बता रहे हैं क्योंकि उनके अनुसार अब केदार यादव में पहले वाली बात नहीं रही।
