बॉलीवुड के गलियारों से मसालेदार खबरों का सामने आना कोई बड़ी बात नहीं है। इस बार ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री नुसरत भरुचा और रैपर हनी सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बारे में जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बड़ा ही अनोखा और मजेदार जवाब दिया है।
जैसा कि आप सब को मालूम है कि आजकल “यो यो हनी सिंह” पूरी तरह से अपनी वापसी पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि उनके गाने पहले की तरह लोगों को झूमने पर मजबूर नहीं कर पा रहे लेकिन हनी सिंह की कोशिश लगातार जारी है। गानों के अलावा हनी सिंह अपने सम्बंधों को लेकर भी लगातार चर्चा का विषय रहे हैं।
कुछ समय पहले ही वह अभिनेत्री और मॉडल टीना थडानी से अलग हुए हैं और अभी एक सप्ताह पहले हनी सिंह और अभिनेत्री नुसरत भरुचा एयरपोर्ट पर एक साथ दिखाई दिए। फिर एक इवेंट में दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए और तस्वीरें भी खिंचवाई।
इसके बाद ही इन दोनों के बीच डेटिंग की अफवाह उड़नी शुरू हो गई थी। आखिरकार इन खबरों पर बात करते हुए नुसरत भरुचा ने कहा है कि “आपको पता है, यह मेरी जिंदगी का पहला डेटिंग रयूमर है। मैंने इतने काम किए लेकिन डेटिंग की अफवाह कभी नहीं उड़ी”।
“अब मैं खुश हूँ कि आखिरकार मेरे पास अब कहीं यह कहने को तो होगा कि मेरी भी डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी है”। नुसरत इस बात से बेहद खुश नजर आईं कि उनका नाम हनी सिंह के साथ जोड़ा जा रहा और उनके रिलेशनशिप की खबरें हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अब इस बात में कितनी ज्यादा सच्चाई है यह आने वाले दिनों में और साफ़ हो जाएगा। आजकल अभिनेत्री नुसरत भरुचा अपनी आगामी फिल्म “छत्रपति” के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। जो कि 12 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में बेलमकोंडा श्रीनिवास और शरद केलकर भी भूमिका निभा रहे हैं।
