ADVERTISEMENT
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
OpNews
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
OpNews
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
ADVERTISEMENT

काफी तेजी से हो रहा “ऋषभ पंत” में सुधार, पहली बार बिना किसी सहारे के चलते हुए देखे गए, वीडियो वायरल

by OP NEWS
May 7, 2023
in Sports
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोशल मीडिया पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बिना वाकिंग स्टिक के चलते हुए पहली बार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऋषभ के फैंस की ख़ुशी कई गुना बढ़ गई है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में ऋषभ अपने ट्रेनर के साथ दिख रहे। पहले वह वाकिंग स्टिक को अपने ट्रेनर की तरफ फेंकते हैं और फिर बिना किसी सहारे के कुछ कदम चलते हैं। उसके बाद अपने ट्रेनर के गले लगते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वीडियो ने कई लोगों को भावुक कर दिया है।

Rishabh Pant walking without the walking stick.

The world cannot wait to see Pant back! pic.twitter.com/BVRvOHvGxb

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 5, 2023

ADVERTISEMENT

जाहिर है कि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी भारतीय टीम को काफी खल रही है। जल्द ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने जा रहा है, वहां भी टीम इंडिया को इस खिलाड़ी की कमी महसूस होने वाली है।

क्योंकि टेस्ट में कई दफा ऋषभ पंत भारत को हारा हुआ मैच जितवा चुके हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है गाबा का टेस्ट मैच,

जिसमें यह खिलाड़ी अकेले कंगारुओं पर भारी पड़ा था। भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में डेल्ही कैपिटल्स को भी ऋषभ की गैरमौजूदगी में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा।

यह टीम इस वक़्त पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर चल रही। अब बस फैंस एवं ऋषभ के साथी खिलाड़ी यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द ऋषभ खेलने के लायक हो जाएं ताकि एक बार फिर से वह अपने बल्ले से देश के काम आ सकें। आशा है कि उनमें यूं ही तेजी से सुधार आता रहेगा।

ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
  • Homepage
  • Term & Condition
  • Ownership and Funding
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • About Us
  • Contact Us
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Privacy Policy

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.