आई पी एल 2023 के इस 16 के सीजन में खेले गए 43वे मैच में भारतीय टीम के 2 बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के बीच काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए

इस मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर के बीच काफी बड़ा झगड़ा हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह झगड़ा लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक की वजह से हुआ।

दरअसल हुआ यूं कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में काफी मशक्कत करते हुए 126 रन बनाए। इतने छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम दुर्भाग्य से 18 रनों से इस मैच को हार गई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने लखनऊ को 108 रनों पर ही समेट दिया। जिसके बाद मैच खत्म होने पर दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने लगे। तभी नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच कहासुनी हो गई।
इसके बाद इस वाद-विवाद में गौतम गंभीर भी कूद पड़े और विराट कोहली के साथ गौतम गंभीर का झगड़ा हो गया। इस पूरे बवाल के बाद अब अफगानिस्तान के खिलाड़ी naveen-ul-haq ने इस झगड़े को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि “अफगानिस्तान से होने के बावजूद मेरे लिए यहां का अनुभव काफी बेहतरीन साबित हुआ है। मुझे मेरी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखाने में भरपूर मदद मिली है। मैं यहां पर बिल्कुल भी अजनबी की तरह महसूस नहीं कर रहा था।”
पिच पर ये बोले नवीन उल हक
इतना ही नहीं बल्कि नवीन उल हक ने लखनऊ के स्टेडियम की पिच के ऊपर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि, “लाल मिट्टी और काली मिट्टी पर खेलने का अंतर आप अच्छी तरह से जानते हैं।
एक तरफ लाल मिट्टी पर गेंद को काफी उछाल मिल सकता है तो वहीं दूसरी तरफ काली मिट्टी पर कटर की वजह से काफी मदद होती है। हमें उम्मीद है कि हमारी टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स आगे और बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
