स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में बहुत जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। काफी दिनों से देखा जा रहा है कि अनुज और अनुपमा दोनों एक दूसरे से दूर रहते हुए काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।

अनुज और अनुपमा को एक दूसरे से अलग उनके चाहने वालों को भी बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। ऐसे में अब दोनों का मिलन होता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन इसी बीच अब इसे सीरियल में एक नया मोड़ आने वाला है क्योंकि एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है।

जी हां दोस्तों बहुत जल्द ही अनुपमा सीरियल में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। यह नया किरदार डांस गुरु के रूप में अनुपमा के साथ शामिल होगा। इस डांस गुरु का किरदार निभाने के लिए अपरा मेहता को चुना गया है।

आपने अपरा मेहता को इससे पहले भी कई सारे टीवी सीरियल में काम करते हुए देखा होगा। यह एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस है और सास बहू जैसी कई सारी टीवी सीरियल में इससे पहले देखी जा चुकी है जिनके काम को लोगों के द्वारा भी काफी ज्यादा सराहना मिली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपरा मेहता अनुपमा सीरियल में आने वाले समय में अनुपमा की डांस गुरु के रूप में शामिल होंगी। इतना ही नहीं बल्कि वह अनुपमा को समय-समय पर सही राय भी देती रहेगी।
जिसकी वजह से अनुपमा की पूरी जिंदगी बदलने वाली है। ऐसे में लोगों को निश्चित तौर पर इस नए किरदार की एंट्री से काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है क्योंकि पता नहीं आने वाले समय में यह नया किरदार इस सीरियल में और कौन सा बड़ा बवाल खड़ा करेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपरा मेहता इससे पहले कई सारे टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। जिसमें उनका सबसे मशहूर टीवी सीरियल सास भी कभी बहू रह चुका है। इसके अलावा उन्होंने जमाई राजा टीवी सीरियल में भी काम किया है।
इसके अलावा उन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है इसे टीवी सीरियल में भी काम करते हुए देखा गया है। इसके अलावा क्या हुआ तेरा वादा और सजन रे झूठ मत बोलो जैसे टीवी सीरियल में भी अपरा मेहता ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है।
