स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इस समय काफी ज्यादा ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा फिर एक होने वाले हैं। दोनों के एक होने की खबर से पूरे शाह परिवार में खुशी का माहौल है। सभी लोग जश्न में डूबे हुए हैं।

लेकिन सभी लोग इस बात से भी अनजान है कि एक घर बच रहा है तो दूसरा घर टूटने जा रहा है। जी हां दोस्तों एक तरफ जहां अनुपमा का घर बसने जा रहा है तो वही पाखी का घर टूटने जा रहा है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा दोनों के मिलने की तैयारियां देखकर माया के मन में काफी जलन होती है। वह किसी भी हाल में अनुज को रोकने की कोशिश करती है लेकिन गुस्से में आकर अनुज माया को थप्पड़ मार देता है।

वही छोटे अनुज अनुज से कहती है कि मम्मी से मिलने से पहले आपने मम्मी के लिए कोई गिफ्ट लिया है या नहीं। इसी बीच बरखा और अधिक भी इस बात से काफी ज्यादा दुखी है कि अनुज और अनुपमा दोनों एक दूसरे के करीब आने वाले हैं।
इसलिए अब बरखा फिर एक बार अधिक के कान भरने के काम करेगी। जिसके बाद अधिक जाकर पाखी के साथ झगड़ा करेगा। क्योंकि बरखा ने पाखी के खिलाफ अधिक को काफी ज्यादा भड़काया है
और कहा है कि अनुज और अनुपमा के वापस आने की वजह सिर्फ और सिर्फ पाखी ही है। इसलिए अधिक पाखी से काफी बड़ा झगड़ा करेगा और उसे थप्पड़ भी मार देगा जिसके चलते पाखी गुस्से में अधिक का घर छोड़ देगी और अपने मायके चली जाएगी। यह सब देखने में बहुत ही ज्यादा दुखदायक होगा।
वहीं दूसरी तरफ वनराज और काव्या में भी काफी ज्यादा झगड़ा हो जाता है। वनराज काव्या से कहेगा कि वह वनराज का घर छोड़कर वापस चली जाए। वनराज इस शादी में नहीं रहना चाहता। लेकिन काव्या वनराज की बात नहीं मानेगी और वनराज का घर छोड़ने से मना कर देगी।
वही बरखा का पति अंकुश अनुज और अनुपमा के वापस आने की खबर से काफी ज्यादा खुश है। इसके अलावा कांताबेन भी अपनी बेटी अनुपमा को पूरी तरह से सजा कर तैयार कर रही है।
