स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी ज्यादा फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। लंबे समय से एक दूसरे से दूर रह रहे अनुज और अनुपमा अब आखिरकार एक दूसरे के करीब आने वाले हैं। लेकिन यह बात बरखा और वनराज को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही।

इसलिए अब दोनों भी कुछ नई तरकीब अपनाकर इन दोनों को रोकने का प्रयास करेंगे। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे बरखा एक नए ही रंग में दिखाई देने वाली है और वनराज भी अलग तरीका अपनाने वाला है।

कपाड़िया हाउस में अधिक अंकुश से कहता है कि मेहनत हम कर रहे हैं तो उसका फल भी हम ही मिलना चाहिए। मेरी बहन बरखा जैसा कह रही है वही सही रास्ता है और हमें उसी रास्ते पर चलना चाहिए। लेकिन अंकुश कहता है कि मुझे सब समझ आ गया है

कि मेरी सफलता में सबसे बड़ा योगदान सिर्फ और सिर्फ अनुज का ही है। इसलिए मैं उसके खिलाफ नहीं जा सकता। तभी यह सारी बातें बरखा सुन लेती है और सामने आकर अच्छी होने का नाटक करती दिखाई देगी।
बरखा अंकुश और अधिक के सामने आकर कहेगी कि पाखी ठीक ही कह रही थी। इसके अलावा वह अनुज के बारे में भी अच्छी-अच्छी बातें कहेगी। इसके बाद बरखा अधिक और अंकुश अनुपमा के घर पहुंच जाएंगे।
जहां पर अनुज के आगमन के लिए जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। उधर अनुज भी कार में बैठकर अनुपमा के घर जाने के लिए निकल चुका है। लेकिन शायद वह अनुपमा के घर तक नहीं पहुंच पाएगा।
जैसे ही अनुपमा के घर पर अंकुश अधिक और बरखा पहुंचते हैं तो सभी लोग इन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वनराज भी अनुपमा के घर पहुंचेगा। वनराज भी अपना कुछ अलग ही रंग दिखाता हुआ दिखाई देगा। लेकिन यह बात तो साफ जाहिर है
कि वनराज और बरखा शांत बैठने वालों में से नहीं है। जरूर यह कोई अलग चाल चल रहे हैं। क्योंकि अनुपमा को एक फोन कॉल आता है और फोन कॉल पर अनुज के बारे में उसे ऐसी बात पता चलती है कि उसके सपनों पर पानी फिर जाता है।
