आई पी एल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अभी तक बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा है। टीम को ज्यादातर हार ही मिलती दिखाई दे रही है। पूरी टीम के खिलाड़ी इनके ऐसे प्रदर्शन से दुखी है। खराब प्रदर्शन के चलते पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल सबसे निचले पायदान पर खड़ी है।

इसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बहुत ही दुख की खबर सामने आई है। दरअसल 6 मई के दिन आरसीबी के खिलाफ भिड़ने से पहले ही टीम का एक खिलाड़ी अपने घर वापस लौट गया है।

जी हां दोस्तों दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बहुत ही बुरी खबर है कि उनका एक शानदार गेंदबाज जो इस सीरीज में काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा था अपने घर वापस लौट गया है। वह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि एनरिक नॉर्खिया है जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी है।

इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है कि वह साउथ अफ्रीका वापस लौट गया है और किसी निजी कारण के वजह से उन्हें अपने घर वापस लौटना पड़ा है। हालांकि उनकी वापसी पर अभी कोई संकेत नहीं दिया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6 मई यानी आज की रात दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले ही किस खिलाड़ी का वापस जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर है। दिल्ली कैपिटल्स को आने वाले समय में अगर इस सीरीज से बाहर नहीं होना है
तो उसे अब इस सीरीज की हार मैच जितनी होगी। तभी इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स टिकी रह सकती है। अगर एक भी मैच दिल्ली कैपिटल्स हारती है तो उसे और ज्यादा नुकसान होगा और फिर सीरीज से बाहर होना पड़ेगा।
वहीं अगर बात की जाए साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एनरिक नॉर्खिया के द्वारा दिल्ली कैपिटल्स के लिए योगदान की तो उन्होंने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आठ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं।
आईपीएल के पूरे सीजन में अभी तक उन्होंने कुल 38 मैचों में 50 विकेट लेने का काम किया। उनके सबसे बेहतरीन प्रदर्शन की बात की जाए तो एक मैच में उन्होंने केवल 33 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। अब देखना यह होगा की मौजूदगी में दिल्ली के किस खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह देती है।
