भारतीय टीम फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में काफी ज्यादा बिजी है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के तुरंत बाद ही आने वाले जून महीने में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है।

यह मुकाबला ओवल में खेला जाने वाला है। इसके लिए भारतीय टीम अभी से अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है।

बता दे कि भारतीय टीम के लिए यह खुशी की खबर भारतीय टीम के एक टेस्ट फॉर्मेट के जांबाज खिलाड़ी की वजह से आई है जो इस समय इंग्लैंड में चल रही काउंटी क्रिकेट में जमकर रन बरसा रहा है।

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टेस्ट फॉर्मेट के चैंपियन कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा है जो इंग्लैंड में चल रही टेस्ट काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के तरफ से खेल रहे हैं। यहां पर बीते दिन इन्होंने ससेक्स की तरफ से खेलते हुए वर्सेस्टरशर के खिलाफ 189 गेंदों में 126 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 19 चौके और एक छक्का शामिल था।
बता दे कि इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट मे ससेक्स के तरफ से चेतेश्वर पुजारा की यह चौथी पारी है और जिसमें उन्होंने अब तक 3 पारियों में शतक लगा चुके हैं। इसलिए चेतेश्वर पुजारा से इंग्लैंड की ससेक्स टीम भी काफी ज्यादा खुश है।
बता दें कि पिछले साल ही पहली बार पिछले सीजन के लिए ससेक्स ने चेतेश्वर पुजारा को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उसके बाद दोबारा अक्टूबर 2022 में उन्हें उसी टीम का हिस्सा बनाया गया। बता दे कि चेतेश्वर पुजारा ससेक्स के लिए अभी तक कुल 8 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 1094 रन बनाए हैं।
वहीं अगर भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट फॉर्मेट में चेतेश्वर पुजारा का योगदान देखा जाए तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 102 टेस्ट मैच में योगदान दिया है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 7154 रन निकले हैं
उनके इस रिकॉर्ड में कुल 35 अर्धशतक और 19 शतक भी शामिल है। ऐसे में निश्चित तौर पर आने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा से भारतीय टीम को काफी ज्यादा उम्मीद है और चेतेश्वर पुजारा उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
