स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में अभी तक आपने देखा कि अनुज और अनुपमा दोनों फाइनली एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ काव्या और वनराज भी एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। जहां वनराज काव्या के दूर जाते ही हार्ट अटैक का शिकार हो जाता है

और अस्पताल में भर्ती है तो वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अब अपने करियर पर फोकस करने के लिए मालती देवी के साथ गुरुकुल में चली जाती है और अपने साथ भैरवी को भी लेकर चली जाती है।

यह सब देखकर तो पक्का यकीन हो रहा है कि आने वाले समय में अनुपमा की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। अनुपमा अब गुरुकुल में ही मालती देवी से डांस की शिक्षा लेने वाली है। और ऐसा लग रहा है कि अब अनुपमा की जिंदगी डांस के

इर्द-गिर्द ही घूमेगी और यही डांस अकादमी अब अनुपमा की जिंदगी में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाली है। क्योंकि एक ऐसा शख्स जो अनु जी आवाज नहीं बल्कि तीसरा ही आदमी है अनुपमा को पसंद करने लगेगा।
यह तीसरा शख्स और कोई नहीं बल्कि अनुपमा के डांस गुरु मालती देवी का बेटा नकुल है। दरअसल नकुल नहीं जानता है कि अनुपमा की जिंदगी में कितने सारे उथल-पुथल मची हुए हैं। भले ही अनुज से बहुत दूर हो चुकी है और अब अपनी जिंदगी में किसी और की एंट्री के लिए उसने ताला लगा दिया है
लेकिन आज भी अनुज के लिए ही उसके दिल में प्यार है। यह सब बातें नकुल को पता नहीं है इसलिए वह अनुपमा को पहली नजर में देखते ही उसकी तरफ अट्रैक्ट होने लगता है।
यह सब देख कर जाहिर तौर पर साफ हो रहा है कि आने वाले समय में अनुपमा की जिंदगी में सचमुच कुछ और बड़ा होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ वनराज अब पूरी तरह से अकेला हो गया है।
उसके दिल को इस बात का सदमा लगा है कि काव्या उससे दूर चली गई। दरअसल उसने काव्या को बहुत ही हल्के में ले लिया था। लेकिन अब काव्या के चले जाने के बाद उसे एहसास होगा कि उसने काव्या की तरफ नजरअंदाज करके कितनी बड़ी गलती कर दी है।
