ADVERTISEMENT
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
OpNews
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
OpNews
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
ADVERTISEMENT

प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई Delhi Capitals, MS Dhoni की CSK ने फेरा DC की उम्मीदों पर पानी

by OP NEWS
May 10, 2023
in Sports
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टाटा आईपीएल का 55वां मैच 10 मई को चेन्नई में डेल्ही कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहाँ चेन्नई ने 27 रन से DC को हराते हुए उनके प्लेऑफ्स में जाने का सपना तोड़ दिया है। DC को प्लेऑफ्स में जाने के लिए अपने अगले सभी मैच जीतने थे।

लेकिन एमएस धोनी की टीम ने इनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बताते चलें कि इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 168 का लक्ष्य DC के सामने रखा था। जिसके जवाब में डेल्ही कैपिटल्स 140 के स्कोर तक ही पहुँच सकी।

Team spirit and process. 💪🏻#CSKvDC #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 pic.twitter.com/McIl54OnQ3

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 10, 2023

ADVERTISEMENT

हर मैच में चेन्नई के बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन किया करते थे और गेंदबाजों से फैंस को थोड़ी शिकायत रहा करती थी। लेकिन इस मैच में असल काम CSK के गेंदबाजों ने ही किया। जहाँ मथीशा पथिराना ने 3 विकेट, दीपक चाहर ने 2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।

जबकि मोईन अली ने 4 ओवरों में मात्र 16 रन खर्च करते हुए DC के बल्लेबाजों को बांधे रखा। इस जीत के बाद CSK के कुल 15 अंक हो गए हैं और यह टीम दूसरे स्थान पर पॉइंट्स टेबल में बनी हुई है। ऐसा कहा जा सकता है कि चेन्नई का प्लेऑफ्स में पहुंचना लगभग तय हो गया है।

अब इस टीम के अगले मुकाबले कोलकाता नाईट राइडर्स (14 मई) और डेल्ही कैपिटल्स (20 मई) के संग है। 14 मई को अगर यह टीम KKR को मात देती है तो दिल्ली की ही तरह KKR भी प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगी। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में CSK फिर से KKR को हरा पाती है या नहीं।

ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
  • Homepage
  • Term & Condition
  • Ownership and Funding
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • About Us
  • Contact Us
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Privacy Policy

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.