प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। और इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से पोस्ट कर के बताया है। दर असल उन्होंने कहा है कि उनकी मां माला तिवारी अब कैंसर मुक्त हो चुकी है।
और अब वो एक साधारण जीवन जी सकती है। जी हां उन्होंने ये खुशखबरी हाल ही में साझा की है। और हर किसी का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी इस मुश्किल घड़ी में सहायता की है। और साथ ही साथ उन्होंने अपनी मां की बहादुरी की भी तारीफ की है।
और बताया कि इस सफर में कितनी मुश्किल आई पर उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। और हर एक मुश्किल का डट कर के सामना किया। आपको बता दें कि उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर था, और वो इस समस्या से कभी लंबे समय से जूझ रही थी।
पर अब आखिर वो खतरे से बाहर आ गए है। और अब उनको कैंसर का किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक फोटो पोस्ट की। और उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि।
“कुछ समय पहले इस महीने के दौरान बिग सी – ‘कैंसर’ चुपके से घुस आया और हमारे परिवार के जीवन को तहस-नहस करने की कोशिश की! हम हताश और निराश और बेबस थे!
लेकिन इच्छाशक्ति, दृढ़ता और कभी न साथ छोड़ने के लिए धन्यवाद। इस भयंकर लड़ाई की सैनिक – मेरी माँ, बड़े सी- ‘साहस’ की ओर मुड़ी और अपनी पूरी ताकत से मार्च किया और अंधेरे को जीत लिया और युद्ध जीतना तो तय था!
आखिरकार इसने हमें क्या सिखाया और हर दिन हमें सिखाता रहता है कि आपके परिवार के प्यार और समर्थन से बड़ी कोई महाशक्ति नहीं है! “और उनकी इस पोस्ट पर उनको कई सारे प्यारे कमेंट्स भी मिले। सभी ने उनकी मां की सलामती की दुआ भी की। और कार्तिक आर्यन को भी दुआएं दी। और कहा कि आप जल्द से जल्द वापसी करें, और उम्मीद है कि माता जी भी जल्द ही अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस लौट आएंगी।
