स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में अभी तक आपने देखा कि काव्या के जाने की वजह से वनराज को हार्ट अटैक आ जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। वनराज को हार्ट अटैक आने की खबर सुनने के बाद अनुपमा उससे मिलने के लिए अस्पताल जाती है।

लेकिन अब वनराज ठीक महसूस कर रहा है इसीलिए उसे वापस घर लाया गया है। अनुपमा भी उसकी देखभाल करने के लिए फिलहाल उसके साथ में ही है। लेकिन यह सब देख कर लीलाबेन के मन में लड्डू फूट रहे हैं।

अनुपमा और वनराज दोनों को एक साथ देख कर लीला को काफी अच्छा लग रहा है। अनुपमा वनराज से कहती है कि उसकी ऐसी हालत काव्या के वजह से नहीं बल्कि उसकी खुद की वजह से हुई है।

अनुपमा कहती है कि वनराज तुमने ही काव्या को मजबूर किया था कि वह तुम्हें छोड़कर चली जाए। इसके बाद वनराज को अपनी गलती का एहसास होता है और वह अनुपमा से माफी मांगता है।
इसी के साथ वह अनुपमा से वादा करने के लिए कहता है कि अगर वह मर जाता है तो उसके बाद उसके परिवार को अनुपमा ही संभालेगी।
घर पर आने के बाद लीला अनुपमा से वनराज के लिए खिचड़ी बनाने के लिए कहती है लेकिन अनुपमा ऐसा करने से साफ इंकार कर देती है। लीला चाहती है कि किसी भी हालत में अनुपमा उसके घर वापस आ जाए। इसलिए शायद ऐसा भी हो सकता है
कि वनराज और लीला के द्वारा रचा हुआ ही यह सब खेल है जिस खेल के चक्कर में अनुपमा शायद हंसने वाली हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वनराज पूरी तरह से ठीक है लेकिन अनुपमा को इमोशनल ब्लैकमेल करने के लिए उसने यह सारा खेल रचाया हो।
अनुपमा वनराज के पास है यह बात सुनने के बाद अनुपमा की मां कांता बेन को बिल्कुल भी ठीक नहीं लगा। वह नहीं चाहती कि अनुपमा वनराज के पास रहे। ऐसे में अनुपमा अब अपनी मां को समझाती है कि वह ना तो अनुज के पास जाना चाहती है
और ना ही वनराज के पास रहना चाहती है। वह तो बस मां और बापू जी के साथ-साथ बच्चों के लिए वहां गई थी बस। अनुपमा की बातें सुनकर कांता बेन को थोड़ा रिलैक्स महसूस होता है। लेकिन अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि और कौन सा बड़ा ट्विस्ट आता है।
