भारतीय टीम के रेगुलर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय अपनी चोट से रिकवरी में ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। पिछले साल सितंबर महीने से जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम से बाहर है। उनकी पीठ में चोट आई थी जिसके कारण उनकी सर्जरी हुई थी।

जिस वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर रहना पड़ रहा है। लेकिन इसी बीच जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक ऐसी बात कही जो चर्चा का विषय बन गई।

जैसा कि हम सभी जानते हैं आईपीएल में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल के ऊपर ही चर्चा करता हुआ एक वीडियो जिसमें जसप्रीत बुमराह कुछ ऐसा बोल रहे हैं जो वाकई सुनने लायक है

दरअसल इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। यह एक बहुत ही पुराना वीडियो है जिसमें जसप्रीत बुमराह इस बात का जवाब दे रहे हैं कि आखिर वह टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब कैसे हुए।
कई लोगों का मानना है कि आईपीएल की वजह से ही जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया में जगह मिली है। लेकिन जसप्रीत बुमराह का मानना है कि टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे आईपीएल नहीं बल्कि कुछ और ही वजह है।
जसप्रीत बुमराह बोल रहे हैं कि आईपीएल में उन्होंने साल 2013 में पदार्पण किया था। उसके बाद लगातार तीन साल उन्हें किसी सीरीज में दो बार तो किसी सीरीज में चार बार और किसी सीरीज में 10 बार खेलने का मौका मिला।
आईपीएल में उन्हें रेगुलर मैच खेलने का कभी मौका ही नहीं मिला इसलिए आईपीएल की वजह से टीम इंडिया में उन्हें जगह मिली ऐसा नहीं हो सकता।
जसप्रीत बुमराह कह रहे हैं कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में काफी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया था जिसकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है। फिलहाल जसप्रीत बुमराह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो वाकई में गौर करने लायक है।
