भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह भले ही क्रिकेट की दुनिया से अब दूर हो चुके हैं लेकिन युवराज सिंह की धाकड़ बल्लेबाजी और उनके गेंदबाजी आज भी उनके चाहने वाले याद करके भावुक हो जाते हैं।

युवराज सिंह जैसा मजबूत दिल खिलाड़ी शायद ही / क्रिकेट को फिर कभी मिल पाएगा। क्योंकि एक समय ऐसा आ गया था जब युवराज सिंह एक बहुत ही गंभीर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने उस हालत में भी हार नहीं मानी।

युवराज सिंह ने कैंसर के खिलाफ इतनी मजबूती से लड़ाई लड़ी कि युवराज सिंह के आगे कैंसर हार गया। बाद में युवराज सिंह ने वापसी करते हुए फिर एक बार क्रिकेट के मैदान पर झंडे गाड़ने का कारनामा कर दिया था।
लेकिन अब एक और खिलाड़ी ऐसा सामने आया है जिसे कैंसर की बीमारी हुई है। इस खिलाड़ी ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह कैंसर से जूझ रहा है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स है।
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने इस बात की जानकारी साझा की है कि उन्हें त्वचा का कैंसर हो गया है। दरअसल सैम बिलिंग्स काउंटी टीम कैंट में अपना नियमित जांच करवा रहे थे। उसी समय उन्हें पता चला कि उन्हें बचा का कैंसर है।
उन्होंने अपना बयान देते हुए कहा कि, “मेरे शरीर में पहले से 0.6 एमएम गहर मेलानोमा था। अगर यह मेलानोमा 0.7 एमएम हो जाता तो मेरा बचना मुश्किल था। अच्छा हुआ मैंने उस दिन बैठक में जाना डालकर जांच कराना उचित समझा। अगर मैं उस दिन ऐसा नहीं करता तो मुझे 6 महीने और इंतजार करना पड़ता और फिर शायद यह मेलानोमा और भी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर लेता।”
अपने को त्वचा का कैंसर जैसी बीमारी होने पर सैम बिलिंग्स अन्य खिलाड़ियों के लिए सलाह देते हुए कहते हैं कि सिर्फ पेशेवर मैच में ही नहीं बल्कि क्लब क्रिकेट और क्रिकेट के खेल को देखने वाले लोग भी सतर्क रहिए।
किसी के भी शरीर पर धूप से नुकसान पहुंच सकता है। क्रिकेट की मैच के दौरान धूप से होने वाले इस खतरे से मैं आप सभी को आगाह करना चाहता हूं। अगर बहुत ज्यादा धूप खिली हुई है तो अपना बचाव करने की कोशिश करिए।
