क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान इन दोनों टीमों का मैच देखना लोगों के लिए काफी ज्यादा रोमांचित करने जैसा होता है। उसमें भी खासकर भारत की धरती पर अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो रोमांच और ज्यादा बढ़ जाता है।

पिछली बार पाकिस्तान को साल 2016 में भारत की धरती पर खेलते हुए देखा गया था जब पाकिस्तानी टीम t20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। उसके बाद अब लगभग 7 साल बीत गए हैं लेकिन पाकिस्तानी टीम भारत नहीं आ सकी है।

लेकिन अब साल 2023 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत की धरती पर होने वाली है ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पाकिस्तानी टीम भारतीय धरती पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए आएगी?
इसका जवाब भी अब पाकिस्तान में ही दे दिया है। दरअसल पाकिस्तानी टीम भारतीय धरती पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने आना चाहती है लेकिन उन्होंने इसी के साथ एक शर्त भी बीसीसीआई के सामने रख दी है।
सूत्रों के मुताबिक खबर मिल रही है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने इस बात पर हामी भरी है कि उनकी टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगी लेकिन उनकी शर्त यह है
कि अगले साल 2025 में जब चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जाएगी तब भारत को भी पाकिस्तान आकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने होगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने बीसीसीआई से इस बात की लिखित गारंटी मांगी है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने उनके कुछ सरकारी अधिकारियों से इस बात पर चर्चा विमर्श किया है कि पाकिस्तान को उसके रुख के खिलाफ जाकर एशिया कप में भागीदारी करनी चाहिए या नहीं।
दरअसल पाकिस्तान जाता है कि एशिया कप लाहौर में और दुबई में खेला जाए। लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद में जय शाह के द्वारा कही गई बात से पाकिस्तान खफा है कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में होता है तो भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी।
