स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा के लिए लोगों की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। सीरियल के एपिसोड में कोई ना कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिसके चलते लोग इस सीरियल को काफी ज्यादा जिज्ञासा के साथ देख रहे हैं।

लोगों को इस बात की काफी आतुरता रहती है कि आने वाले एपिसोड में उनकी प्यारी अनुपमा के साथ कौन सा बड़ा बखेड़ा खड़ा होगा। इसी बीच सीरियल में एक और नया ट्विस्ट आने वाला है।

आने वाले समय में इस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने करियर पर ध्यान देने के लिए अमेरिका जाने वाली है। इसके लिए सबसे पहले उसने मालती देवी से मुलाकात की। मालती देवी जो कि एक डांस अकादमी के संचालक है वह अनुपमा से कहती है

कि अगर उसे डांस सीखना है तो वह उसके साथ अमेरिका वाले गुरुकुल में चली आए। मालती देवी से अनुपमा काफी ज्यादा इंप्रेस हो जाती है और उसके साथ अमेरिका जाने के लिए तैयार हो जाती है।
लेकिन अमेरिका जाने के लिए जिस कॉन्ट्रैक्ट के ऊपर अनुपमा साइन करती है उस कॉन्ट्रैक्ट पर वह अपना नामअनुपमा कपाड़िया लिखने की वजह सिर्फ अनुपमा लिखती है।
यह इस बात का संकेत है कि अब अनुज और अनुपमा दोनों के एक होने की सूचना भी नामुमकिन है। क्योंकि अनुपमा ने अपने मन में इस बात को पक्का बैठा लिया है कि अब उसका नाता अनुज से पूरी तरह से टूट चुका है और अनुज के साथ वह फ्यूचर में कभी भी वापस नहीं जाने वाली।
इधर शाह हाउस में डिंपी और समर की शादी की धूम मची हुई है। दोनों की शादी की जोरों शोरों से तैयारियां होने वाली है लेकिन इसी बीच समर और डिंपी ने अनुज को अपनी शादी में आने का आमंत्रण दे दिया है। हैरानी की बात तो यह है
कि अनुज ने भी समर और डिंपल की शादी में आने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। लेकिन वह अकेला नहीं आएगा बल्कि शादी में आते समय उसके साथ माया भी मौजूद रहेगी और छोटी अनु भी मौजूद रहेगी। अब इस सब के बीच कौन सा नया बखेड़ा खड़ा होता है यह देखने लायक होगा।
