वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत करने वाला है और इस वर्ल्ड का को लेकर दुनिया की सभी टीमें काफी ज्यादा आतुर दिखाई दे रही है। लेकिन इसी बीच इस वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम खेलेगी या नहीं इस पर भी लंबे समय से संदेह बना हुआ है।

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी के द्वारा समय-समय पर ऐसे ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जिससे यह साफ हो रहा है कि फिलहाल पाकिस्तानी टीम भारत की धरती पर वनडे वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है।

इसी सवाल को लेकर हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। नजम सेठी के मुताबिक उनकी जो पहली शर्त है वह यही है कि अगर भारत चाहता है कि पाकिस्तानी टीम भारत की धरती पर आकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेले

तो भारत को भी साल 2025 में होने वाले एशिया कप को खेलने के लिए पाकिस्तान की धरती पर आना होगा। लेकिन नजम सेठी के इस ऑफर पर फिलहाल बीसीसीआई सचिव जय शाह के द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
इसके अलावा नजम सेठी के द्वारा एक विकल्प भी हाइब्रिड मॉडल के तौर पर सामने रखा गया था कि एशिया कप के केवल चार मैच पाकिस्तानी धरती पर हो और बाकी सभी मैच किसी न्यूट्रल जगह पर खेले जाए। नजम सेठी के द्वारा किए गए इस प्रस्ताव पर एशियाई क्रिकेट
परिषद के द्वारा सीधे नकार दिया गया था। जिसके चलते पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की और भी ज्यादा किरकिरी हो रही है। इसी बीच अब नजम सेठी के द्वारा एक और बयान जारी किया गया है और वह अपने स्टैंड पर बने हुए हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नजम सेठी ने कहा, “जैसा कि हमने प्रस्ताव रखा है कि एशिया कप के चार मैच पाकिस्तानी धरती पर होंगे और बाकी बचे मैच किसी न्यूट्रल धरती पर खेले जाए। यह पहला विकल्प है और दूसरा विकल्प ऐसा है कि सभी मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाए। एशियाई क्रिकेट परिषद के पास इन दोनों में से एक विकल्प चुनना जरूरी है।
अगर वह पहला विकल्प चुनते हैं तो सब कुछ अच्छे तरीके से हो जाएगा लेकिन अगर दूसरा विकल्प चुनते हैं तो फिर पाकिस्तानी टीम एशिया कप नहीं खेलेगी। फिलहाल हम जय शाह के उत्तर का वेट कर रहे हैं।”
