बीते शुक्रवार के दिन आई पी एल 2023 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के द्वारा धमाकेदार शतक लगाया गया जिसके बाद सूर्य कुमार ने

अलग ही इतिहास रच दिया है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान केवल 49 गेंद में 103 रन बनाए जिसमें 6 छक्के और 11 चौके शामिल थे। बता दे कि मुंबई इंडियंस टीम के लिए ऐसा करने वाले सूर्यकुमार यादव पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे पहले साल 2008 के पहले ही आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ श्रीलंका के बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने शतक लगाया था।

उन्होंने उस दौरान केवल 48 गेंदों में 114 रन की शतकीय पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया था। आईपीएल के पहले सीजन में जयसूर्या के द्वारा किया गया ऐसा शतकीय धमाका सभी के लिए हैरतअंगेज था।
उसके बाद साल 2011 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी ऐसा कारनामा अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए कर चुके हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 में मुंबई
इंडियंस के लिए खेलते हुए कोच्चि तक कर्ज के खिलाफ केवल 66 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर दूसरे बल्लेबाज बन गए थे।
इसके अलावा तीसरे क्रमांक पर ऐसा कारनामा करने वाले खुद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा रह चुके हैं। साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने
अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाया था। उन्होंने ऐसा करने के लिए केवल 60 गेंद का इस्तेमाल किया और 109 रन बना डाले थे। मुंबई की उस जीत में रोहित शर्मा का बहुत ही अहम योगदान रह चुका है।
इसके अलावा इस लिस्ट में चौथे क्रमांक पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रह चुके लेंडल सिमंस का नाम शामिल है। उन्होंने साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए
अपनी टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस बल्लेबाज ने केवल 61 गेंदों का इस्तेमाल करते हुए 100 रन बना डाले थे जिसमें 2 छक्के और 14 चौके शामिल थे।
