बीते शुक्रवार के दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शानदार और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। इस मैच में आईपीएल टूर्नामेंट में 5 बार विजेता रह चुके

मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम को 27 विकेट की हार देकर बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में केवल दो ही खिलाड़ी ऐसे थे जिन पर सबका ध्यान आकर्षित हुआ जिनमें से एक थे सूर्यकुमार यादव और दूसरे थे राशिद खान।

बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इस मौके का शानदार फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 निर्धारित ओवर में 5 विकेट गंवाकर 218 रन बनाए

मुंबई के इस बड़े स्कोर में सूर्यकुमार यादव का बहुत अहम योगदान रहा जिन्होंने केवल 49 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार की इस पारी में कुल 14 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
इसके बाद जब लक्ष्य का पीछा करने गुजरात टाइटंस की टीम मैदान पर उतरी तो गुजरात टाइटंस की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही। केवल 55 के स्कोर पर ही गुजरात टाइटंस के पांच विकेट चले गए थे। पूरी टीम में एक निराशा का वातावरण था।
लेकिन उसके बाद डेविड मिलर ने टीम को एक गति प्रदान की और 26 गेंदों में 41 रन बना डाले। उससे भी बड़ी गति तब मिली जब आठवीं क्रमांक पर बल्लेबाजी करने गुजरा टाइटंस के ऑलराउंडर राशिद खान उतरे।
राशिद खान ने अपनी टीम के लिए केवल 32 गेंदों में 89 रनों का योगदान दिया। उनकी इस शानदार पारी में 3 चौके और 10 छक्के शामिल थे। ऐसी धुआंधार बल्लेबाजी आईपीएल के इस सीजन में पहली बार देखने को मिली है। न सिर्फ बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी राशिद खान अपनी टीम
के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए। उन्होंने केवल 30 रन देकर 4 विकेट हासिल करने का काम किया। बावजूद इसके गुजरात टाइटंस की टीम अपने 8 विकेट गंवाकर केवल 191 रन ही बना पाई और 27 रन से इस मैच को हार गई।
