स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि इस शो के अंदर लगभग 1 महीने का लिप दिखाया जाएगा और सीधे डिंपल और समर की शादी से यह सीरियल शुरू होगा।

डिंपल और समर की शादी की तैयारियां काफी धूमधाम से हो रही है पूर्णविराम इस बात की खबर अनुपमा को भी है। लेकिन अनुपमा मालती देवी से अपनी डांस की ट्रेनिंग ले रही है। उधर इस शादी में आने के लिए अनुज भी पूरी तैयारी कर चुका है।

अनुपमा को सपने में दिखता है कि मालती देवी उसे पनिशमेंट दे रही है। यह सपना थोड़ी देर बाद सच भी हो जाता है। मालती देवी के गुरुकुल में अनुपमा थोड़ी सी लेट पहुंचती है

और फिर गुस्से में आकर मालती देवी अनुपमा को एक पैर पर खड़े रहने की पनिशमेंट देती है। अनुपमा भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए इस पनिशमेंट को स्वीकार करती हैं। लेकिन बातों ही बातों में अनुपमा मालती देवी को समर और डिंपल की शादी में आने का न्योता दे देती है।
अब देखना यह होगा कि क्या मालती देवी भी समर और डिंपल की शादी में मौजूद रहेंगी? लेकिन जब अनुपमा को पता चलता है कि अनुज समर और डिंपल की शादी में आने वाला है तो उसे फिर से एक झटका लगता है।
क्योंकि उसे पता चलता है कि समर और डिंपल की शादी में अनुज अकेले नहीं आने वाला बल्कि माया के साथ आने वाला है। यानी कि एक तरफ से माया के साथ अनुज की मौजूदगी अनुपमा की दुखती रग पर हाथ रखने जैसा होगा।
वहीं दूसरी तरफ वनराज की मां लीला समर और डिंपल की शादी को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त करती हैं। लीला इस बात की तैयारी कर रही है कि वह अपने मन में दबा हुआ गुस्सा जितनी जल्दी हो सके समर और डिंपल पर निकाल सके।
लीला समर से कहती है कि वह उसकी शादी से खुश तो है लेकिन इस बात का अफसोस उसे हमेशा रहेगा कि समर ने अपनी मर्जी से शादी की। कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड में इस सीरियल में काफी ज्यादा धमाल और ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
