स्टार प्लस का मशहूर सीरियल अनुपमा इतना ज्यादा मशहूर क्यों है यह अब लोगों को समझ आ रहा होगा। क्योंकि कदम कदम पर इसे सीरियल में ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते ही रहते हैं। फिलहाल कहानी में बताया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा समर और डिंपल की शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। दोनों इस समय आमने-सामने हैं और अनुज उस दिन अनुपमा से मिलने क्यों नहीं आ सका इस बारे में उसे बताने ही वाला है। लेकिन बीच में ही उसे माया की बातें याद आ जाती है।

अनुज अनुपमा की कहानी में आएगा ट्विस्ट
दरअसल मार्केट में शादी की शॉपिंग करते हुए अनुपमा अनुज से पूछती है कि वह उसे उस दिन कुछ तो बताने वाला था और बताते बताते रुक गया। अनुपमा की बात सुनने पर अनुज फिर एक बार वही बात दोहराने की कोशिश करता है लेकिन उसे अचानक माया की कुछ बातें याद आ जाती है। लेकिन शायद आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को उस दिन की सारी बातें बताएगा कि आखिर क्यों वह अनुपमा से मिलने नहीं पहुंच सका।

समर और डिंपल में हुआ झगड़ा
इधर अनुज और अनुपमा शॉपिंग कर ही रहे थे कि अचानक समर और डिंपल में झगड़ा हो जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहे होते हैं। तब डिंपल समर के सामने बहुत ही लालची तरीके से शर्ते रखती ही जाती है। डिंपल समर से कहती है कि वह शादी के बाद हनीमून पर लंदन या पेरिस जाना चाहती हैं। इस पर समर डिंपल से कहता है कि उसका इतना बजट नहीं है कि वह उसे हनीमून पर लंदन पेरिस लेकर जा सके। तब डिंपल कहेगी कि वह अनुज से कहकर यह खर्चा उठाने की बात करेगी।

इसी बात पर समर डिंपल के ऊपर काफी भड़क जाता है। इतना ही नहीं बल्कि डिंपल समर से कहती है कि उसका कमरा काफी ज्यादा छोटा है। वह अपने पापा से कह कर उनके साथ अपना कमरा एक्सचेंज करवा ले क्योंकि समर के पापा का कमरा काफी बड़ा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो डिंपल के तेवर बिल्कुल बरखा के जैसे दिखाई दे रहे हैं। जो समर को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं। इसलिए वह डिंपल से कहता है कि अभी शादी होने में समय बाकी है। तुम अभी भी ठीक से सोच लो।
