स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में फिलहाल काफी ज्यादा ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसे सीरियल से जुड़ा हुआ हर कलाकार लोगों के दिल को पसंद आ गया है। यही कारण है कि यह सीरियल लंबे समय से टीआरपी के मामले में टॉप पर बना हुआ है। लेकिन इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस सीरियल से जुड़े हुए कलाकारों की कितनी फीस है।
पाखी

इस सीरियल में अनुपमा की बेटी का किरदार निभा रही मुस्कान बामने भी लोगों को काफी पसंद आती है। पाखी के किरदार में मुस्कान बामने ने काफी बेहतरीन किरदार निभाया है। बता दें कि जानकारी के मुताबिक मुस्कान बामने को पाखी का किरदार निभाने के लिए प्रति एपिसोड 27 हजार रुपए फीस मिलती है।
किंजल

इसी के साथ इस सीरियल में किंजल नाम का भी एक किरदार है जिसे निधि शाह नाम की अभिनेत्री निभा रही है। इस किरदार को भी लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक निधि शाह को एक एपिसोड के लिए कुल 30 हजार रुपए फीस मिलती है।
काव्या

इसी के साथ इस सीरियल में काव्या का किरदार भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुआ है। सीरियल में काव्या को अनुपमा के साधन के रूप में दिखाया गया है। यह किरदार मदालसा शर्मा नाम की अभिनेत्री निभा रही है। जानकारी के मुताबिक मदालसा शर्मा को इस किरदार के लिए प्रति एपिसोड 32 हजार रुपए फीस मिलती है।
वनराज

इस सीरियल में वनराज नाम के किरदार को नेगेटिव किरदार में दिखाया गया है। इस किरदार को निभाने के लिए अभिनेता सुधांशु पांडे को चुना गया था। सुधांशु पांडे ने भी इस किरदार को काफी बेहतरीन तरीके से निभाया है। जानकारी के मुताबिक सुधांशु पांडे का किरदार निभाने के लिए कुल 50 हजार 1 एपिसोड के लिए दिए जाते हैं।
अनुज-अनुपमा

इसी के साथ इस सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुज और अनुपमा यानी रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना इस सीरियल के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार हैं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों कलाकारों को अनुपमा सीरियल में 1 एपिसोड के लिए 60 हजार रुपए फीस मिलती है।
