ADVERTISEMENT
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
OpNews
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
OpNews
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
ADVERTISEMENT

क्या हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे अनुज और अनुपमा? मालती की एकेडमी से अनुपमा का नाम होगा कट

by News Team OP
May 25, 2023
in Entertainment
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इस समय आप अनुपमा और अनुज को एक दूसरे के साथ एक ही स्क्रीन पर देख रहे हैं। दर्शन अनुज और अनुपमा दोनों समर और डिंपल की शादी अटेंड करने के लिए एक जगह पर आए हैं। लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच में काफी ज्यादा दुरावा भी दिख रहा है। क्योंकि अनुपमा के मन में अनुज के बारे में बहुत बड़ी गलतफहमी है। अनुज इस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन अनुपमा उसे अकेले में मिल नहीं पा रही है। लेकिन आखिरकार वह समय भी आ गया।

अनुपमा को सारी सच्चाई बताएगा अनुज

आखिरकार अनुज को अनुपमा के साथ अकेले में मिलने का अवसर मिल जाता है और दोनों माता के मंदिर में एक दूसरे से आमने सामने खड़े हो जाते हैं। अनूप अनुपमा के चेहरे से नजर ही नहीं हटा पाता और वह काफी ज्यादा भावुक हो जाता है। इसके बाद वह अनुपमा के पैरों में गिर कर उससे माफी मांगता है और उसे पूरी सच्चाई के बारे में बताने की कोशिश करता है। लेकिन क्या अनुज के मुंह से सच्चाई सुनने के बाद अनुपमा अनुज का साथ देगी या फिर हमेशा के लिए उसे छोड़ कर चली जाएगी।

ADVERTISEMENT

मालती देवी लेगी अनुपमा पर एक्शन

उधर समर और डिंपल की शादी की धूम मची हुई है और संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान अंकुश डांस परफॉर्म करने के लिए आगे आता है और उसके साथ घर के बाकी सदस्य भी एक-एक करके डांस करने के लिए सामने आते हैं। इस सारी गड़बड़ में अनुपमा भूल ही जाती है कि उसे मालती देवी की डांस एकेडमी में भी जाना है। इस दौरान मालती देवी का बेटा नकुल अनुपमा को फोन भी करता है लेकिन अनुपमा का फोन पर ध्यान ही नहीं रहता।

ऐसे में जाहिर तौर पर मालती देवी जैसे गुस्सैल औरत अब अनुपमा पर क्या एक्शन लेगी यह देखने वाली बात होगी। ऐसा भी हो सकता है कि अब अनुपमा को मालती देवी की डांस एकेडमी से हाथ धोना पड़ सकता है। कुल मिलाकर इस सीरियल में आने वाले एपिसोड में काफी ज्यादा ट्विस्ट और धमाके देखने को मिलने वाले हैं। जिस तरह से इस सीरियल की स्टोरी लाइन आगे बढ़ रही है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि सीरियल आने वाले समय में और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है।

ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
  • Homepage
  • Term & Condition
  • Ownership and Funding
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • About Us
  • Contact Us
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Privacy Policy

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.