स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा की टीआरपी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस सीरियल को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। सीरियल में दिखाया जाने वाला हर कलाकार लोगों का मनपसंद कलाकार बन चुका है। इस सीरियल में आए दिन लगातार कोई ना कोई नया ट्विस्ट आता ही जाता है जिस वजह से लोगों को यह काफी पसंद आता है। आने वाले एपिसोड में अनुज के अतीत से जुड़ा हुआ एक बड़ा राज खुलने वाला है जोकि काफी देखने लायक रहेगा।

अनुज मिलेगा अपनी असली मां से
दरअसल सीरियल में शुरुआत से ही अनुज के बैकग्राउंड के बारे में कुछ ज्यादा क्लियर नहीं बताया गया था। ऐसे में अब इस सीरियल में कुछ दिन पहले ही गुरु मां मालती देवी की एंट्री हुई है। गुरु मां मालती देवी का अतीत भी काफी दुख भरा है जिसके कई बार संकेत भी मिले। इसलिए कुछ माध्यमों ने इस बात का अंदाजा लगाया है कि हो ना हो गुरु मां मालती देवी ही अनुज की असली मां है। लेकिन अभी इस पर मुहर लगनी बाकी है। लेकिन अब बहुत जल्द ही अनुज और मालती देवी का आमना-सामना होने वाला है।

मालती देवी को आमंत्रण देगी अनुपमा
जैसा कि हम देख रहे हैं कि मालती देवी की डांस एकेडमी में अनुपमा ने एडमिशन ले ली है। इसी बीच अब अनुपमा मालती देवी को समर और डिंपल की शादी का आमंत्रण देती है। पहले तो मालती देवी आने से मना कर देती है लेकिन बाद में वह मान जाती है। ऐसे में अब मालती देवी भी समर और डिंपल की शादी में मौजूद रहेगी यह बात तय मानी जा रही है। लेकिन इसी दौरान अनुज और मालती देवी का आमना सामना भी होने वाला है। ऐसे में दोनों एक दूसरे को देख कर क्या करते हैं यह देखने वाली बात होगी।

अनुज से हमेशा के लिए दूर जाएगी अनुपमा
अनुज काफी समय से अनुपमा से अकेले में मिलकर उससे उस दिन के बारे में सभी राज कहने के प्रयास कर रहा है लेकिन उसे मौका ही नहीं मिल पा रहा। किसी तरह से अनुज अनुपमा से माता के मंदिर में मिलता है और अपने दिल की बात कहने ही वाला होता है कि तभी अनुपमा को मालती देवी का फोन आ जाता है। मालती देवी का फोन आते ही अनुपमा वहां से निकल जाती है। ऐसे में अब ना तो अनुज अपनी बात अनुपमा से कह पा रहा है और ना ही अनुपमा के पास पीछे मुड़ कर देखने का कोई समय है।
