स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में बीते एपिसोड में आपने देखा कि कैसे अनुपमा के सामने काव्या ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया। अनुपमा को काव्य की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी जिसके चलते उसने खुद होकर काव्या से पूछा। इस पर जवाब देते हुए काव्य ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है। काव्या की यह बात सुनकर अनुपमा काफी ज्यादा खुश होती है। दोनों गले मिलती हैं। लेकिन काव्या अनुपमा से कहती है कि इस बात के बारे में वनराज को पता नहीं चलना चाहिए। इसलिए अनुपमा भी इसे सीक्रेट रखने का वादा करती है।

अनुपमा से दिल की बात करने पहुंचा अनुज
दरअसल अनुज अनुपमा से किस कारण की वजह से नहीं मिलने आ सका था इस बारे में जो राज है वह अनुज के दिल में ही है लेकिन वही राज अब उसके दिल पर बोझ बन रहे हैं। इसलिए अनुज किसी भी हाल में वह सारी बातें अनुपमा से कहना चाहता है लेकिन अनुपमा से वह सारी बातें करने के लिए अनुज को मौका ही नहीं मिल रहा। किसी तरह अनुज को मौका मिलते ही उसने अनुपमा को अकेले में लेकर जाना सही समझा और अनुपमा से कहने लगा कि आज मैं तुम्हें अपने दिल की बात बता कर ही रहूंगा।

बिना सुने ही चली गई अनुपमा
अनुज कहता है कि मैं जानता हूं तुम्हारी आंखों में काफी सारे सवाल है। इसलिए मुझे वह सारी बातें कहनी ही है। तभी अचानक अनुपमा को गुरु मां मालती देवी का फोन आ जाता है। मालती देवी से बातचीत करते हुए अनुपमा वहां से निकल जाती है और डांस एकेडमी पहुंच जाती है। अपनी बात अधूरी ही छुट्टी हुई देखकर अनुपमा को यूं अचानक जाता हुआ देखकर अनुज काफी हैरान रह जाता है। क्योंकि यह मौका भी उसके हाथ से निकल गया। अब पता नहीं आने वाले समय में उसे फिर कब मौका मिलेगा।

गुरु मां ने सुनाई अनुपमा को खरी-खोटी
उधर डांस एकेडमी पहुंचने के बाद गुरु मां मालती देवी अनुपमा के ऊपर काफी गुस्सा हो जाती है। क्योंकि शादी के माहौल की वजह से अनुपमा डांस एकेडमी पर ध्यान ही नहीं दे पा रही थी। अनुपमा गुरु मां से कहती है कि वह एक मां भी है इसलिए ऐसी सब गलतियां उसी से हो रही है। अनुपमा की बात सुनकर मालती देवी भी भावुक हो जाती है। लेकिन मालती देवी उससे कहती है कि अभी उसे काफी लंबा सफर तय करना है। यह सब सुनकर नकुल के मन में एक द्वेष पैदा होता है। अब आने वाले समय में यही द्वेष इस सीरियल में नया ट्विस्ट लेकर आएगा।