ADVERTISEMENT
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
OpNews
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
OpNews
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
ADVERTISEMENT

विराट कोहली ने फिर बनाया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करके एशिया के पहले क्रिकेटर बने

by News Team OP
May 26, 2023
in Sports
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में स्टार बल्लेबाज के तौर पर पहचाने जाने वाले धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। विराट कोहली अपने आप में एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुके हैं। जबसे अनुष्का शर्मा के साथ उनकी शादी हुई है तब से तो और भी ज्यादा उनकी सूरत में चार चांद लग गए हैं। इसी बीच विराट कोहली ने अब अपने नाम पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिससे बनाने के बाद अब एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वैसे तो अपनी बल्लेबाजी से इस समय आईपीएल में धूम मचा रहे हैं। लोग उन्हें बल्लेबाजी करने देखने के लिए आतुर रहते हैं। बल्लेबाजी के माध्यम से विराट कोहली मैदानों पर कई सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। लेकिन इस बार जो रिकॉर्ड विराट कोहली ने बनाया है वह मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बनाया है। जी हां दोस्तों विराट कोहली खेल जगत में एशिया के सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

250 मिलियन के पार पहुंचे फॉलोअर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनको फॉलो करने वालों की संख्या 250 मिलियन से भी पार चली गई है। विराट कोहली के लिए और विराट कोहली के चाहने वालों के लिए यह कोई आम बात नहीं है क्योंकि एशिया में पहले ऐसे क्रिकेटर विराट कोहली बन गए हैं जिनके इतने सारे फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं बल्कि इतने ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले वह भारत की तीसरी मशहूर हस्ती बन गए हैं। क्योंकि पहले क्रमांक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे क्रमांक पर उनका ही पीएमओ ऑफिस है।

ADVERTISEMENT

कौन है दुनिया का सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाला खिलाड़ी

दोस्तों अगर बात की जाए दुनिया मैं खेल जगत में किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स की तो एक ही नाम जुबान पर आता है और वह है फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। बता दें कि फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुल 558 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है। इस बात से यह पता चलता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा फेवरेट फुटबॉलर हैं। लेकिन बहुत जल्द ही विराट कोहली उनकी बराबरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
  • Homepage
  • Term & Condition
  • Ownership and Funding
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • About Us
  • Contact Us
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Privacy Policy

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.