स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में काफी लंबे समय के बाद अनुज और अनुपमा आखिरकार एक दूसरे के प्रति पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं। अनुपमा के मन में अनुज के बारे में जो कुछ भी गलतफहमी थी आखिरकार अनुज ने उस गलतफहमी को बाहर निकाल दिया है। अनुज ने अनुपमा को बताया कि कैसे माया की वजह से वह अनुपमा के पास वापस नहीं आ पाया था। जिसके बाद अनुपमा भी अनुज के बारे में जान जाती है और वह उससे लिपट कर रोने लगती है। अनुज और अनुपमा एक दूसरे को प्रपोज भी कर देते हैं।

गुस्से में माया पहुंची शाह हाउस
उधर माया का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है। माया काफी गुस्से में आकर शाह हाउस पहुंचती है और वनराज के साथ माया की काफी ज्यादा तू तू मैं मैं हो जाती है। माया कुछ ज्यादा ही गुस्से में दिखाई देती है जिसके चलते वनराज भी उसके ऊपर गुस्सा हो जाता है। वह माया से कहता है कि अभी समर की शादी है इसलिए वह सब कुछ शांति से सुन रहा है। अगर अनुज माया के साथ में आया होता तो मैं उसे इस घर में कदम भी ना रखने देता। जिसके बाद माया वनराज के ऊपर और ज्यादा भड़कने लगती हैं।

माया वनराज से कहती है कि तुम्हारी बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि पूरा शाह परिवार अनुज और माया को एक करने में ही जुड़ा हुआ था। इसके बाद वनराज अनुज को भला बुरा कहता है जिस पर माया और ज्यादा भड़क जाती है और कहती है खबरदार जो मेरे अनुज को कुछ कहा तो। तब वनराज भी कहता है कि तुम्हें भी अनुपमा को कुछ उल्टा सीधा कहने का कोई अधिकार नहीं है। वैसे भी समर की शादी होते ही अनुपमा 3 साल के लिए अमेरिका चली जाने वाली है।

अनुज अनुपमा होंगे एक साथ एक रात
उधर अनुज और अनुपमा दोनों को एक दूसरे के बारे में पूरी बात पता चलने पर दोनों के बीच संबंध काफी मधुर होने लगे हैं। दोनों घर वापस ना लौटते हुए एक साथ ही बाहर रुक जाते हैं। इधर शाह हाउस में सभी को चिंता होने लगती है कि आखिर यह दोनों कहां चले गए। जैसे ही माया कहती है कि अनुज और अनुपमा आखिर दोनों कहां गायब हो गए? ऐसा सुनते ही अचानक अनुज और अनुपमा शाह हाउस में एंट्री लेते हैं और सभी उन्हें साथ में देख कर चौक जाते हैं।
