स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा की टीआरपी लगातार बढ़ती जा रही है। इसे सीरियल की टीआरपी लगातार बढ़ने के पीछे के सबसे बड़ी वजह है इस सीरियल की स्टार कास्ट। अनुज और अनुपमा का किरदार लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है कि अब लोगों का दिल इस सीरियल से ही नहीं बल्कि इस सीरियल के किरदारों से भी जुड़ गया है। इसीलिए यह सीरियल लोगों के बीच में इतना लोकप्रिय हैं। फिलहाल सीरियल में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और ताड़ाके देखने को मिल रहे हैं।

वेतन को लेकर अनुज का बयान
सीरियल की स्टार कास्ट सीरियल में दिखाए जा रहे अलग-अलग किरदारों के लिए तो मशहूर होती है पूर्णविराम लेकिन इसके अलावा इस सीरियल के कलाकार व्यक्तिगत तौर पर भी कई बार ऐसे बयान दे देते हैं जो सुर्खियों में आ जाते हैं। इस सीरियल में अनुज नाम का किरदार निभाने वाले कलाकार गौरव खन्ना ने हाल ही में एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है जोकि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को मिलने वाले वेतन पर आधारित है।

गौरव खन्ना का कहना है कि इंडस्ट्री में सभी कलाकारों को अलग-अलग वेतन मिलता है यह तो मेरे समझ के परे है। मैं बस इतना जानता हूं कि सभी ने अपना काम इमानदारी से करना चाहिए और उसके बाद आपको जो कुछ भी वेतन मिले वही आपका है। गौरव खन्ना ने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि लोग उन्हें इतना ज्यादा पसंद करते हैं। जो प्यार और खुशियां उन्हें लोगों की तरफ से मिलती है उसकी तुलना कभी भी पैसों के साथ नहीं की जा सकती।

पैसों के साथ नहीं की जा सकती तुलना
लोगों के द्वारा जो प्रशंसा और प्यार मुझे मिलता है मुझे लगता है कि यह उस चीज से कई ज्यादा बढ़कर है जो लोग मेरे से ज्यादा कमाई करते हैं। मैंने कभी भी अपने काम को इस तरह से आपने की कोशिश नहीं की। मेरे लिए बस इतना मायने रखता है कि लोग मेरे काम को पसंद करते हो या नहीं। इसलिए मैंने यही मानना है कि लोगों का प्यार भी मेरे लिए सबसे बड़ी तनख्वाह है। गौरव खन्ना मानते हैं कि इंडस्ट्री में अगर उनको टिके रहना है तो सबसे जरूरी चीज है वह है टैलेंट।
