स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा की टीआरपी लगातार बढ़ती ही जा रही है और इस सीरियल के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। इस सीरियल में काम करने वाला हर कलाकार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। विशेष तौर पर इस सीरियल में अनुपमा नाम का मुख्य किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली तो लोगों के दिलों में बस गई है। रूपाली गांगुली को भी हो सीरियल काफी ज्यादा लकी लगता है। इसलिए वह कई बार अपने इंटरव्यू के माध्यम से अपने इस सीरियल की वजह से खुद को मिली कामयाबी का बखान करने से खुद को रोक नहीं पाती।

बता दे कि रूपाली गांगुली अनुपमा सीरियल से साल 2020 में जुड़ी थी। इस सीरियल को लेकर रूपाली गांगुली कहती है कि आमतौर पर हम देखते हैं कि किसी सीरियल में 25 से 26 साल की एक्ट्रेस को 20 से 25 साल के बेटे की मां बताया जाता है। जब्ती अनुपमा सीरियल के डायरेक्टर राजन शाही ने मुझ जैसी 42 वर्ष की महिला को टाइमलाइन और एजलाइन को परफेक्ट फिट करते हुए इस सीरियल में मां का किरदार निभाने का ऑफर दिया। यह मेरे लिए काफी गर्व की बात है।

इसी सीरियल के वजह से मिली सक्सेस
रूपाली गांगुली अपने इंटरव्यू के दौरान कहती हैं कि इसे टीवी सीरियल के माध्यम से मुझे एक बहुत ही खास पहचान मिली है। छोटे पर्दे नहीं मुझे बड़ा बनाया और छोटे पर्दे ने ही मुझे अलग पहचान भी। यह टेलीविजन की दुनिया ही है जो सभी एक्टर्स को अपना अपना टैलेंट दिखाने का मौका देती है। लेकिन खासतौर पर मैं अनुपमा सीरियल के निर्माता निर्देशकों का धन्यवाद देना चाहूंगी क्योंकि उनकी वजह से ही आज मैं इतनी सक्सेसफुल हो चुकी हूं।

रूपाली को है इस बात का अफसोस
इस सीरियल से रूपाली गांगुली को काबिलियत तो काफी मिली लेकिन वह कहती है कि मुझे बस इस बात का अफसोस रहता है कि इस काम की वजह से मैं अपने बच्चों को पूरा समय नहीं दे पाती हूं। इसी गिल के साथ में रोजाना अपने काम पर जाती हूं। लेकिन इस बात की खुशी भी है कि मेरे पति घर पर रहकर मेरे बच्चों की देखभाल करते हैं और उन्होंने अपने टिपिकल माइंडसेट को दूर रखने का काम किया। वह मेरे टैलेंट की रिस्पेक्ट करते हैं और चाहते हैं कि इस टैलेंट को मैं दुनिया को दिखा सकूं।
