ADVERTISEMENT
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
OpNews
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
No Result
View All Result
OpNews
No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News
ADVERTISEMENT

हार्दिक पंड्या नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया का कप्तान!

by OP NEWS
July 26, 2023
in Sports
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

:भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

इसके बाद टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पंड्या और शुबमन गिल को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है और किसी नए खिलाड़ी को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है. अब इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 18, 20 और 23 अगस्त को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, लेकिन अब कप्तानी को लेकर कुछ दिक्कतें हैं.

ADVERTISEMENT

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एशिया कप की तैयारी के लिए बेंगलुरु में एक सप्ताह के शिविर का सुझाव दिया है, जो 24-25 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। एशिया कप 2023 में भारत अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.

कोच द्रविड़ चाहते हैं कि एशिया कप के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी कैंप में हिस्सा लें. हार्दिक पंड्या एशिया कप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसलिए वह तैयारी के लिए टीम इंडिया के कैंप में शामिल होंगे और आयरलैंड सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है।

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले एक साल से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन वह तेजी से फिट हो रहे हैं और आयरलैंड सीरीज में उनके खेलने की पूरी संभावना है. एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें टी20 मैचों में परखना चाहता है. बुमराह ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
  • Homepage
  • Term & Condition
  • Ownership and Funding
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • About Us
  • Contact Us
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Privacy Policy

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • Sports
  • News

© 2024 OnePoint News. All Rights Reserved.