टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा हो रहा है. सीरियल में मालती देवी और पाखी अनपुमा को परेशान कर रही हैं, जिसकी वजह से कपाड़िया हाउस में हर दिन नया हंगामा हो रहा है. इन सबके बीच वनराज शाह हाउस लौट आया है और लौटते ही उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले एपिसोड में देखा गया कि वनराज अपने पिता और बापू जी को कपाड़िया हाउस से शाह हाउस लेकर आता है. इतना ही नहीं वह डिंपी को घर पर रहने की हिदायत भी देते हैं. अब अनुज और अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान.
टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुपमा तपिश से बात करने के लिए डांस एकेडमी जाती है, जहां तपिश पहले से ही काफी तनाव में है। वह बार-बार अनुपमा से कहता है कि वह और डिंपल कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं. वह डिंपल को खुश करने के
लिए रात में उसे उसके दोस्तों के पास ले गया था, लेकिन वनराज ने सब कुछ गलत समझा। अनुपमा तपिश को शांत करती है और उसे वनराज-बा की चिंता समझाती है। वह उसे बताती है कि डिंपी मां बनने वाली है और शाह परिवार में कोई भी उस बच्चे को खोना नहीं चाहता है। इतना ही नहीं, वह उससे कहती है कि वनराज समाज से डरता है.
सीरियल में आगे देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा रोमांटिक डिनर पर जाते हैं. यहां अनुज अनुपमा पर खूब प्यार लुटाता है, लेकिन अनुपमा उसके धनिया और मिर्च के बारे में बात करने लगती है, जिससे अनुज हैरान हो जाता है. इधर अनुज भी अनुपमा का हाथ चूम लेता है, जिससे अनुपमा शरमा जाती है और अपना चेहरा छिपाने लगती है.
इसके बाद दोनों मीठी-मीठी बातें करने लगते हैं। वहीं कपाड़िया हाउस में मालती देवी अपने दिमाग का इस्तेमाल करती हैं. बरखा मालती देवी से पूछती है, क्या आप अनुपमा से डरती हैं? इस पर मालती देवी बताती हैं कि उन्होंने अनुपमा को चेतावनी दी है, लेकिन वह जल्द ही इसका भी समाधान निकालेंगी.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि एक प्रभावशाली व्यक्ति उस होटल में हंगामा करता है जहां अनुज और अनुपमा ने डिनर किया था। उसे एक वेटर पर गुस्सा आता है. इतना ही नहीं, वह बुजुर्ग वेटर पर पानी फेंकने और उसे थप्पड़ मारने ही वाली होती है,
तभी अनुपमा उसे रोक देती है। पहले तो वह रसूखदार शख्स की खूब बातें सुनती है और जब नहीं मानती है तो अनुज हस्तक्षेप करता है और सीधे होटल मालिक से बात करने की धमकी देता है. इस पूरे ड्रामे के बीच रसूखदार शख्स को वेटर से माफी मांगनी पड़ती है.
