सीरियल तुमसे तुम तक में आने वाला है एक ऐसा धमाकेदार ट्विस्ट जो हर किसी को भावुक कर देगा। जहां एक छोटे से मोबाइल वीडियो से शुरू हुई कहानी पूरे परिवार की तकदीर हिला कर रख देगी।
कहानी की शुरुआत होती है जब पुष्पा जी को सुषमा जी का मोबाइल मिलता है और उसमें एक ऐसा वीडियो दिखता है जिसे देखकर वह सन्न रह जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ आर्य की वजह से गोपाल जी की जान तो बच जाती है
लेकिन होश में आते ही वह ऑक्सीजन मास्क हटाकर डॉक्टर से कहते हैं कि वह इतने अमीर नहीं है और उन्हें जनरल वार्ड या घर भेज दिया जाए। तभी अनु आकर अपने पापा को दिलासा देती है
कि सब इंतजाम हो चुका है। लेकिन जब आर्य का नाम सामने आता है तो गोपाल जी को सब समझ में आ जाता है और गुस्से में वो अनु को सख्त हिदायत दे देते हैं कि आज के बाद वो आर्य सर से नहीं मिलेगी।
यह सुनकर अनु अंदर से पूरी तरह टूट जाती है। हाथ से कांच गिर जाता है और उसका दिल बिखर जाता है। उधर घर पर झाड़ू लगाते वक्त पुष्पा जी को गोपाल जी का फोन मिलता है
जिसमें वही वीडियो होता है जहां अनु आर्य सर को गले लगाती नजर आती है। जैसे ही अनु पूछती है कि क्या हुआ मम्मा? पुष्पा जी का गुस्सा फूट पड़ता है और वह अनु के गाल पर जोरदार चांटा मारते हुए कहती हैं
कि उसने उनकी आजादी का गलत फायदा उठाया है। अब सवाल यह है कि क्या अनु अपनी मां और पापा को मना पाएगी कि वह आर्य से शादी करना चाहती है या फिर हालात और बिगड़ेंगे। आपकी राय क्या है?
