चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आई पी एल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ आईपीएल टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली टीम बन गई है। निश्चित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव और उनकी रणनीति सबसे ज्यादा कारगर साबित हुई है। इस जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो इससे पहले कोई भी कप्तान नहीं कर पाया।
महेंद्र सिंह धोनी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
जैसा कि हमने बताया आईपीएल टूर्नामेंट में 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स ट्रॉफी जीत चुकी है। और यह सभी ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। लेकिन इसी के साथ t20 फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में अपनी टीम को कुल 9 बार ट्रॉफी जिता चुके हैं। जिनमें से 5 बार उन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी जीत आई है। इसके अलावा एक बार इंटरनेशनल t20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत आई है। एक बार एशिया कप जिताया है और दो बार चैंपियंस ट्रॉफी अपनी टीम को जीता कर दी है।
रोहित शर्मा के साथ भी बराबरी
महेंद्र सिंह धोनी t20 फॉर्मेट में कुल 9 बार कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीत चुके हैं। इसलिए बहुत दुनिया के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं। बता दें कि आईपीएल में भी महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी तक पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने भी अपनी कप्तानी में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जताई है। लेकिन अब उनकी बराबरी में महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को लाकर खड़ा कर दिया है।
सर जडेजा ने कर दिखाया कमाल
बता दे कि आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए 13 रनों की आवश्यकता थी। गेंदबाजी कर रहे मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर के पहले 4 गेंद यॉर्कर डालते हुए केवल 3 रन खर्च किए। लेकिन ओवर के पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े रविंद्र जडेजा ने छक्का लगा दिया और आखिरी गेंद पर चौका लगा दिया। इस तरह से चेन्नई की टीम के लिए रविंद्र जडेजा ने मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम के लिए संकटमोचक बन गए।