आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे अरबपति की जो करोड़ो के मालिक होने के साथ ही इतने ही बड़े दिलदार भी हैं। इनका नाम है यूसुफ अली और इन्होंने हाल ही में एक ऐसा कारनामा किया है
जिसे सुन कर हर ओर इनकी ही तारीफें हो रही है। दर असल इन्होंने हाल ही में कई अनाथ मांओं के लिए एक अनाथ आश्रम शुरू किया है और बात की जाए इनके अनाथ आश्रम की तो उन्होंने ये अनाथ आश्रम 15 करोड़ में बना कर तैयार किया है।
आइए जानते हैं कि इसका विचार आखिर इनको आया कहां से। इन्होने बताया कि वो जब कई जगहों पर आया जाया करते थे तो उनको वहां पर कई बार ऐसे लोग दिख जाया करते थे जो असहाय और बेघर थे और उनके बारे में पाता करने पर उनको अधिकतर बार ये ही जानकारी मिलती थी।
कि वो ऐसे बुजुर्ग हैं जिनको उनके बच्चों ने घर से बाहर निकाल फेंका है। तब उनको बड़ी हैरत होती थी जो मां बाप अपने बच्चों को जीवन भर इतनी मेहनत कर के बड़ा करते हैं, वो बच्चे अपने पैरों पर खड़ा होते ही अपने ही मां बाप को बाहर निकाल फेकते है। तो इसके बाद ही उनको इन सब के लिए कुछ करने की सूझी।
और इन्होंने उन सभी अनाथ और बेसहारा लोगों के लिए एक अनाथ आश्रम बनाने का सोचा और 15 करोड़ की लागत लगा कर इसे तैयार कर डाला। उन्होने इसका उद्घाटन भी उनके ही हाथों से ही कराया।