देहरादून। अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) हत्याकांड मामले में भाजपा के राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या दोषी पाए गए। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने पूर्व राज्य मंत्री व उनके दूसरे बेटे डॉ अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गयी है।
सीएम पुष्कर धामी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए इस घटना की जांच के एसआईटी के गठन के निर्देश दिए हैं। साथ ही शुक्रवार देर रात को अंकिता की हत्या के आरोपी पुलकित आर्या के रिजाॅर्ट पर बुलडोजर चलाया गया।